फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर किसानों ने दिया धरना

Pratyush Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 09:48 PM IST

बागपत। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के गांगनौली अंडरपास पर क्षेत्र के किसान कट बंद कर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। किसान मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुसार बराल मार्ग पर गांगनौली गांव में दिल्ली देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर बने अस्थाई कट को बंद करने की सूचना पर क्षेत्रवासियों ने रात भर पहरा दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस कट से करीब 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए पूर्व में अधिकारियों एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात हो चुकी है। तब इस कट को बंद न करने का आश्वासन दिया था। कहा कि इस कट को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे। इसके अलावा कॉरिडोर में गई किसानों की जमीन का मुआवज़ा और सम्पर्क मार्ग अंडरपास में पानी भरने की समस्या आदि की समस्याएं भी उठाईं। बताया कि जब तक एनएचएआई के अधिकारी किसानों के बीच नहीं पहुचेंगे तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान बिजेंद्र सिंह,पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, जुल्ला प्रधान, पवन राठी,नरेद्र पंवार, कुशेन्द्र राठी, सतेंद्र राठी, रामकुमार, संजीव राठी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें