बागपत जनपद के रमाला में जिवाना टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की दबंगई का वीडियो वायरल हो गया।, बाइक सवार पर आधा दर्जन टोलकर्मी टूट पड़े। दिन दहाड़े युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। रमाला थाना क्षेत्र के जिवाना टोल प्लाजा पर आधा दर्जन से अधिक टोलकर्मियों ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक लहू लूहान हो गया। पीड़ित की पत्नी ने रमाला थाने पर तहरीर देते हुए जिवाना ग्राम के कई युवकों और टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कारवाई नही की है।