बागपत जनपद में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की ओर से माॅकड्रिल की गई। यहां विकास भवन में आग लगने पर बचाव करने का अग्निशमन विभाग कर्मियों ने अभ्यास परखा। इस दाैरान प्रतिभागियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और आपातकालीन स्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया गया। इस दाैरान पुलिसकर्मी व विभाग के अधिकारी भी माैजूद रहे।