फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सावन के अंतिम सोमवार पर पुरा महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 03:01 PM IST

बागपत के पुरा महादेव गांव स्थित ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर चुके थे। श्रद्धालुओं ने भांग, दूध, धतूरा और शहद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए मंदिर के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें