फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर निकाला मौन जुलूस, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 01:23 PM IST

खेकड़ा में जैन समाज के लोगों ने मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मौन जुलूस निकाला। जुलूस शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुलिस चौकी पर संपन्न हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। जैन समाज ने संतों के विहार मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने तथा दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें