पुरा महादेव मंदिर में मंगलवार को जलाभिषेक करने आई साध्वी प्राची ने अवैध मस्जिद, मदरसों और मजारों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां भी खुदाई होगी, शिव निकले तो मेरे और शव निकले तो तुम्हारे। सपा प्रवक्ता के जमुई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग मठ-मंदिरों से जलते और ईर्ष्या करते हैं। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में रहकर विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।