फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दोघट में पशुओं की मौत, ग्रामीणों ने किया सामुहिक यज्ञ, बीमारी से अब तक 15 पशुओं की हो चुकी है मौत

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में पिछले कुछ दिनों से फैली बीमारी से हो रही पशुओं की मौत को लेकर ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर गांव में ट्रेक्टर ट्रॉली से सामुहिक यज्ञ किया। जिससे गांव का पर्यावरण शुद्ध हो तथा पशुओं की मौत ना हो। प्रशासन से बीमार पशुओं का उपचार कराने की मांग की। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में पिछले कई दिनों से पशुओं की मौत हो रही है। जिसमें करीब 15 पशुओं की मौत हो चुकी जबकि कुछ पशु तो अभी बीमारी की चपेट में चल रहे है। जिसके कारण ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सामुहिक यज्ञ किया। यज्ञ में पंडित विनीत शर्मा ने मंत्रोउच्चारण के साथ समापन कराया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं जबकि ग्रामीणों के लाखों-लाखों रुपए के पशुओं की मौत हो चुकी। पशुओं में खुरपका मुंहपका की बीमारी से शुरू होती है। जिससे पशु की बाद में फेफड़ों व पेट में दिक्कत होने मौत हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें