बागपत जनपद के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम ने गांगनौली गांव छोड़ दिया। अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ सभी सामान लेकर अपने पैतृक गांव चला गया। वहीं पीड़ित मौलाना से मिलकर रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बसंत तोमर, कांग्रेस के शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौत अध्यक्ष राम हरि पंवार, पूर्व पी सी सी सदस्य देवेंद्र चौहान आदि ने सांत्वना दी। मस्जिद से पुलिस भी हटा ली गई।