आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर क्रय केंद्र के सामने सोमवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में एक स्कूली बस ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस चालक और बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।