समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जनपद के लोगों को 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई पर आधारित फिल्म “120 बहादुर” दिखाई गई। इस अवसर पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि, विधायक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद ने सरकार ने अहीर और गुजरात रजीमेंट की स्थापना करने की मांग की। फिल्म समाप्ति के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव ने फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेजांगला की लड़ाई देश के इतिहास की महानतम गवाही है। हमारे देश के लोग यह नहीं जानते थे कि कैसे 120 बहादुर सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों को पीछे हटाया और इस फिल्म के माध्यम से यह इतिहास पूरे देश को दिखाया गया। सांसद ने कहा कि यह ऐतिहासिक सच है और हमारे श्रद्धेय नेताजी का हमेशा यही कहना रहा कि हमारे सैनिक दुनिया में सबसे बहादुर हैं। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक हर समय अपने जीवन की कुर्बानी देते हैं, लेकिन सरकार द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना में केवल 4 साल की नौकरी दी जाती है, उसके बाद न तो सैनिक का भविष्य सुरक्षित है और न ही उनके परिवार की सुरक्षा। सांसद ने इस योजना को समाप्त करने की मांग की। इस अवसर पर विधायक डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, कमलकांत राजभर, डॉ. एचएन पटेल, पूजा सरोज, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।