मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर, भूमाफिया एवं हिस्ट्रीशीटर कृष्णचन्द्र राय उर्फ केसी राय की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम कोडर अजमतपुर स्थित उसके गगनचुंबी भवन को नियमानुसार डुगडुगी पिटवाकर कुर्क किया गया।