पीडीए की बात अखिलेश यादव न करें, हमारे साथ दारा सिंह चौहान हैं, सहजानंद राय हैं, ध्रुव सिंह हैं असली पीडीए तो बीजेपी है। पिछड़ों और दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार सपा शासन काल में हुए। प्रदेश में 270 सीटें जीतने का दावा कर अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उक्त बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित बाबू राम कुंवर सिंह के पुण्यतिथि समारोह में मीडिया से बात करते हुए कही।