अहरौला क्षेत्र के लेदौरा बनपुरा स्थित मौनी बाबा कुटी पर रविवार को फूलन सेना और एआईएमआईएम की संयुक्त जनसभा हुई। मुख्य अतिथि फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि अतरौलिया में दोनों संगठनों की यह पहली संयुक्त जनसभा है। मुसलमान और निषाद समाज ने मिलकर संयुक्त प्रत्याशी अमित निषाद को मैदान में उतारा है। उन्होंने नारा दिया, ‘ ऊपर अल्लाह, नीचे मल्लाह ’, और कहा कि दोनों समाज मिलकर क्षेत्र में बदलाव लाएंगे।