फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्राफ प्रकरण में आजमगढ़ की बबीता का आया नाम, परिवार परेशान

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता का नाम टाइगर श्राफ पर हमले के मामले में सामने आने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, बबीता करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा के सोनीपत गई थी। वहां वह पैकिंग का काम करती थी। परिवार का कहना है कि इससे पहले बबीता का नाम कभी किसी मामले में नहीं आया था। बबीता के सोनीपत जाने की वजह रोजगार की तलाश थी। गांव की पूजा और उसके पति राजनाथ पहले से सोनीपत में रहकर काम करते थे। करीब दो साल पहले गांव आने पर उन्होंने वहां पैकिंग के काम में 10 से 12 हजार रुपये महीने मिलने की बात बताई थी। इसके बाद बबीता अपनी मौसी के बेटे रवि, उसकी पत्नी और गांव की गुंजना के साथ सोनीपत चली गई। पूजा और राजनाथ कुछ महीने बाद गांव लौट आए, लेकिन बबीता और उसके साथ गए लोग वहीं काम करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें