फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले दिन क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा धान, किसानों का इंतजार करते रहे क्रय केंद्र अधिकारी

रुदौली में डाक बंगले के पीछे स्थित एफसीएस क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो सकी। केंद्र पर कर्मचारी और अधिकारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। हालांकि, खरीद प्रक्रिया और समर्थन मूल्य की जानकारी लेने के लिए कुछ किसान केंद्र पर पहुंचे थे। धान की आवक नहीं होने से केंद्र पर पूरे दिन सन्नाटा बना रहा। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस बार केंद्र को 10 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। कुछ किसानों के एग्रीकल्चर फार्म में त्रुटियां होने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है। सोमवार को जलालपुर के लौटन पुत्र छबिलाल और अशोक पुत्र लालबहादुर, अख्तियारपुर के शिवगोविंद तथा जलीलपुर के जगदीश खरीद की जानकारी लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। क्रय केंद्र पर 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें