फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: थाना समाधान दिवस में 41 शिकायतें, सिर्फ दो का निस्तारण

अयोध्या: अयोध्या में मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में 41 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर सिर्फ दो का निस्तारण हो सका। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लेखपालों की ड्यूटी लगने से राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में बाधा आई। इनायतनगर थाने में एसडीएम पवन कुमार शर्मा और सीओ पीयूष पाल ने शिकायतें सुनीं। यहां 28 शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण हुआ। डोभियारा गांव की शैल कुमारी ने बताया कि पति की मृत्यु हो चुकी है। उसका एक बेटा है। इसके बावजूद पति के दोनों भाई उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया। घुरेहटा धंजो गांव के राहुल ने गाटा संख्या 1553 क पर कब्जे की शिकायत की। कुमारगंज थाने में आठ और खंडासा में चार राजस्व संबंधी शिकायतें दर्ज हुईं। दोनों थानों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें