फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में शामिल थे 67 लोग

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कथित चोरी का मामला अब बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। चार्जशीट में दर्ज बयानों के मुताबिक, गणना कक्ष में कई दिनों से चोरी किए जाने की बात सामने आई थी और इसमें 67 लड़कों के शामिल होने का जिक्र है। मामला उस समय सामने आया, जब निगरानी के दौरान एक गणना कर्मी को नोटों की गड्डी हटाते देखे जाने के बाद चेकिंग शुरू हुई। इसी दौरान कथित तौर पर रकम बाथरूम में छिपा दी गई। तलाशी में वहां से 2.25 लाख रुपये बरामद हुए। गणना कक्ष से चोरी की पहली सूचना तत्कालीन महासचिव चंपत राय तक वीडियो और लिखित संदेश के जरिये पहुंची थी। चार्जशीट में दर्ज चंपत राय के बयान के मुताबिक, चार जून को दिल्ली से अयोध्या आते समय आनंद कुमार चौधरी ने उन्हें व्हाट्सएप पर गणना कक्ष के बाथरूम से बरामद 2.25 लाख रुपये का वीडियो और लिखित संदेश भेजा था। बताया गया था कि कुछ लड़के कई दिनों से चोरी कर रहे हैं और इसमें 67 लड़कों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, चार्जशीट के इस अंश में 67 की संख्या के आधार का विस्तृत उल्लेख नहीं है। पांच जून को अयोध्या पहुंचने के बाद चंपत राय के कारसेवकपुरम स्थित आवास पर डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल और नरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। चार्जशीट के मुताबिक, नरेंद्र ने लैपटॉप पर गणना कक्ष के कुछ वीडियो दिखाए। पुलिस के अनुसार, इनमें गणना कर्मियों को दान-चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान रुपये हटाते हुए दिखने की बात कही गई है। पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि अनिल कुमार मिश्र, गोपाल और नरेंद्र कुमार सिंह के बयानों से भी इसकी तस्दीक हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें