फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: नंसा बाजार की रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध का मंचन

अयोध्या: अयोध्या के तारुन क्षेत्र स्थित नंसा बाजार की रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से जोड़ दिया। मंचन की शुरुआत सीता हरण के दृश्य से हुई। पंचवटी में स्वर्ण मृग के पीछे भगवान राम और फिर लक्ष्मण के चले जाने पर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचता है। सीता के लक्ष्मण रेखा पार करते ही रावण अपने असली रूप में आ जाता है और जटायु को घायल कर उनका हरण कर लेता है। सीता की करुण पुकार से दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद सीता की खोज में निकले भगवान राम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी से होती है। हनुमान जी प्रभु श्रीराम को पहचानकर उनके चरणों में गिर पड़ते हैं। राम उन्हें गले लगाकर भाई भरत के समान स्नेह देते हैं। हनुमान जी दोनों भाइयों को सुग्रीव के पास ले जाते हैं, जहां अग्नि को साक्षी मानकर राम और सुग्रीव की मित्रता होती है। अंतिम प्रसंग में सुग्रीव और बाली के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। पहली बार दोनों भाइयों की समान वेशभूषा के कारण श्रीराम बाण नहीं चलाते। दूसरी बार सुग्रीव को माला पहनाकर भेजा जाता है। युद्ध के दौरान श्रीराम बाण चलाकर बाली का वध करते हैं और उसका उद्धार करते हैं। इस दौरान सुनील कुमार कसौधन, ओमप्रकाश मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें