फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में युवक की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 08:05 PM IST

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में हुई युवक कमल सिंह की हत्या का अयोध्या पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। तारुन पुलिस और एसओजी की टीम ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने के दौरान कमल का आरोपियों से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कमल सिंह की ईंट से कूच कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी लाखन सिंह पुराकलंदर क्षेत्र का निवासी है तो वहीं दूसरा आरोपी विकास सिंह थाना महाराजगंज क्षेत्र का निवासी और हिस्ट्रीशीटर भी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना तारुन के गौराघाट के पास 19 मई की रात देसी शराब ठेके पर मृतक कमल सिंह के शराब पीने के बाद उसका शव सड़क पर ही 20 मई की सुबह मिला था। जांच करने के बाद मालूम पड़ा कि मृतक कमल सिंह गौराघाट के शराब की दुकान पर शराब पी रहा था। वहीं दोनों आरोपी लाखन सिंह और विकास सिंह भी शराब पी रहे थे। ठेके पर ही तीनों में विवाद हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ गया कि जैसे ही कमल सिंह ठेके से थोड़ी दूर गया तो पीछा करते हुए लाखन और विकास सिंह ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और जब वह मोटरसाइकिल से गिर गया तो उसके चेहरे को ईंट से कूच दिया और उसकी मौत हो गई। थाना तारुन पुलिस की टीम और एसओजी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें