फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 08:04 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित अयोध्या के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। रामघाट उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण हॉल्ट है। यह स्टेशन अयोध्या धाम के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया गया है। श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे ने अयोध्या स्थित रामघाट हाल्ट को भी भव्य बनाने की योजना बनाई। इससे रेलमार्ग से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यहां भी उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हो रही भीड़ भी कम होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने बोर्ड की पहल पर पहली बार किसी हाल्ट को अमृत भारत स्टेशन की सूची में शामिल किया था। यहां उतरते ही यात्रियों को भारतीय संस्कृति की अलौकिक छटा बरबस ही आकर्षित करेगी। रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन मनकापुर - अयोध्या कैंट खंड पर एच.जी.01 श्रेणी का पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। वर्षों से लगातार श्रद्धालु, यात्री एवं पर्यटक भारी संख्या में यहां से श्रीरामलला के दर्शन के लिए आते और जाते हैं। महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के स्टेशनों के अनुरूप रामघाट हाल्ट स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 8.02 करोड़ की लागत से विकसित कर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। रामघाट हाल्ट स्टेशन के भवन में सुधार के साथ ही 1164 वर्ग मीटर में नया मल्टी फंक्शनल परिसर का निर्माण किया गया है। इस मल्टी फंक्शनल परिसर में श्रद्धालु यात्री पर्यटकों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके लिए पांच रिटायरिंग रूम और कार डारमेट्री बनाई गई है। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार और विकास किया गया है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु और यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के साथ यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए प्लेटफार्म पर सात बी के यात्री छाजन का भी प्रावधान किया गया है। पुनर्विकसित रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालु यात्रियों को सुगम और आरामदायक रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से सुलभ और सम सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को इस पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें