अयोध्या में मंगलवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरे रहे। दोपहर से हल्की बारिश शुरू हई। इससे पहले मौसम विभाग ने दोपहर बाद से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें शुरू होने की संभावना जताई थी। अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।