फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चोरी हुई पिकअप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 08:05 PM IST

अयोध्या में कैंट क्षेत्र में चोरी हुए पिकअप वाहन को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चोरी करने के दो आरोपी और पिकअप को खरीदने का आरोपी शामिल है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दो मई को आरोपियों ने प्लाईवुड ले जाने के लिए पिकअप बुक कराया था। इसके बाद जब पिकअप चालक थाना कैंट के जलालाबाद प्लाईवुड फैक्ट्री पहुंचे तो चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जब ड्राइवर बेहोश हो गया तो दोनों आरोपी पिकअप को लेकर फरार हो गए। होश आने पर ड्राइवर ने अपने मालिक को सूचना दी। इसके बाद थाना कैंट में मुकदमा दर्ज हुआ था। कैंट पुलिस ने शारदा सहायक नहर, रायपुर के पास तीनों आरोपियों को पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए वाहन के साथ मोबाइल और नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। आरोपी दयाशंकर भारती पर 20 मुकदमे, संदीप पर नौ मुकदमे और खरीदार वाराणसी के निवासी लक्ष्मण यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें