फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए

नरेंद्र आर्य Updated Mon, 24 Aug 2026 10:20 PM IST

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रिंकू सिंह मणिरामदास की छावनी भी पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन कर कहा कि राम मंदिर अद्भुत है, सबको दर्शन करना चाहिए। कहा कि मैं बजरंग बली को मानता हूं, इसलिए अयोध्या आकर उनके दर्शन कर बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने राम मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। वे करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहे और इसके बाद वापस लखनऊ लौट गए

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें