अयोध्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना तारुन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर एक बजे तक 54 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शुक्ला ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं। मेले में बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द, एनीमिया, टाइफाइड, डायरिया, एलर्जी और सीने में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। दो वर्षीय ओम को खांसी और बुखार, जबकि 30 वर्षीय कंचन को जोड़ों में दर्द की समस्या थी। एसपी सिंह ने एलर्जी की शिकायत बताई। अमरजीत और सुरेश बुखार से पीड़ित थे। रामसूरत यादव को हीमोग्लोबिन की कमी के चलते आयरन सुक्रोज दिया गया। पुष्पा एनीमिया, विश्वजीत टाइफाइड, गुंजन डायरिया और पूर्वी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचीं। वहीं, अरुण प्रजापति ने सीने में दर्द की समस्या बताई।स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट राम जनक वर्मा मौजूद रहे।