पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से नाराज एक महिला शुक्रवार शाम रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश की। महिला को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। लोगों ने महिला को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस को सूचना दी।