औरैया में एक दंपत्ति ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। पत्नी का शव पंखे पर झुलता मिला, तो वहीं पति का शव पेड़ से लटका मिला।एक साथ दोनों की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। परिजनों की माने तो दोनों के बीच आर्थिक तंगी की वजह से झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर सुलह करा दी थी, लेकिन अगले दिन सुबह दोनों शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।