सिरसा के लालबत्ती चौक पर एक हवलदार ने नशे में धुत्त होकर जमकर उत्पात मचाया। सिरसा पुलिस की पीसीआर नंबर तीन पर तैनात हवलदार राजकुमार ने नशे की हालत में अपने डंडे से न सिर्फ आधा दर्जन गाडियों में तोड़फोड़ की, बल्कि कई लोगों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान नशे में चूर हवलदार ने अपनी वर्दी भी उतार फेंकी। हालांकि लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद हवलदार को हिरासत में ले लिया गया। वहीं एसपी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए हवलदार को सस्पेंड कर दिया।