दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए क्षेत्र के खिलाड़ी अपने संसाधनों के बल पर तैयारी कर रहे हैं। उनको खेल या अन्य विभाग से कोई संसाधन मुहैया नहीं कराया गया। हिमांशु भड़ाना ने दौड़ में विश्वविद्यालय स्तर के बाद प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीता। विराट यादव का भी दौड़ में शानदार प्रदर्शन रहा है।