हसनपुर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल के बाहर करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में शव रखा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।