फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहाली गौसाईं में सड़क पर जल भराव बना परेशानी का सबब

गजरौला। मुख्य मार्ग की सड़क पर जल भराव होने के कारण सिहाली गौसाईं गांव के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। उनके पानी में गिर जाने का डर बना रहता हैै। ब्लॉक का सिहाली गौसाईं गांव चकनवाला मार्ग किनारे बसा है। चकनवाला मार्ग की सड़क से गांव में उत्तर की दिशा की तरफ को गांव का मुख्य मार्ग हैै। जिसकी सड़क पक्की है। मगर जल निकासी का इंतजाम नहीं हैै। इस कारण गांव की मुख्य मार्ग की सड़क पर पानी भर गया है। बारिश में पानी और अधिक भर गया हैै। चकनवाला मार्ग की सड़क पर आने के लिए यही मुख्य मार्ग हैै। जिस पर जल भराव होने के कारण गांव के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। वह पानी से निकलने को मजबूर है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान जमशेद अली का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए नाले ऊंचे हैं। इस कारण गांव का पानी उनमें नहीं जाता। लिहाजा सड़क पर भर जाता है। जल निकासी के जल्द ही पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें