हसनपुर में एक ट्रैक्टर एजेंसी पर बदमाशों ने धोखाधड़ी करके दिनदहाड़े नया ट्रैक्टर साफ कर दिया। ट्राई लेने के बहाने बड़े ही नाटकीय अंदाज में ट्रैक्टर को एजेंसी से बाहर ले गए और फिर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस रास्तों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।