भाकियू बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी ने कहा कि उनका संगठन किसानों, मजदूरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। गजराैला में आयोजित बैठक में भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी ने कहा कि उनके संगठन ने किसानों, मजदूरों, गरीबों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ आवाज उठा रखी है। जहां पर भी इनका उत्पीड़न होता है, उसके खिलाफ वह मजबूती से खड़े हो जाते हैं।नगर में कुछ दुकानों पर कब्जे का मामला चल रहा है। जिसके खिलाफ वह आवाज बुलंद करने आए हैं। हालांकि यहां पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं होने के कारण वह बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिनका मुद्दा था, वह खुद ही नहीं बोल रहे थे। इसलिए बैठक को छोड़कर चले आए।