फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला व भाषण प्रतियोगिता की विजयी छात्राओं को किया सम्मानित

विमल शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 08:00 PM IST

धूम्रपान निषेध दिवस पर कला व भाषण प्रतियोगिता में विजयी रहीं छात्राओं को ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक राेहताश शर्मा ने पेन प्रदान कर सम्मानित किया। मंगलवार को ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में धू्म्रपान निषेध दिवस पर कला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से बताया कि धूूम्र्रपान करने से क्या नुकसान हैं। भाषण प्रतियोगिता में विचार रखते हुए कहा कि बीड़ी, तंबाकू, गुटखा खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं। कला व भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं टीना, सिमरन कौर, निशि, अलशिफजा, तंजीम खान, माहिरा, निदा को बुधवार सुबह कॉलेज प्रबंधक रोहताश शर्मा ने पेन प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक ने कहा कि जिन छात्राओं को पेन प्रदान किया जा रहा है, उनसे अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर उमेश कुमार, प्रभाष कुमार, महेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, पप्पू कुमार यादव, हरीश कुमार वर्मा, पूजा देवी, रुकमिणी तिवारी, कविता शर्मा, ज्योति शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें