फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के मुंशी से दस हजार लूटे, मोबाइल भी ले गए आरोपी

विमल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 08:28 PM IST

शादी से लौट रहे वकील के मुंशी से रास्ते में मिले बदमाशों ने माेबाइल व दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सिर में किसी धारदार हथियार से हमला कर उनको घायल कर दिया। सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी जगत सिंह कचहरी में एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार रात भीकनपुर शुमाली में शादी में गए थे। जहां से रात करीब 9.30 बजे वापस लौट रहे थे। उनका आरोप है कि रास्ते में पहुंचने पर कई बदमाशों ने उनको रोक लिया। हथियारों के बल पर उनसे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर सिर में किसी धारदार हथियार से वार कर उनको घायल कर दिया। उन्होंने रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। मंगलवार शाम 7.30 बजे उनका मेडिकल कराया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें