फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ 17 वें दिन भी बेमियादी धरना जारी

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ बेमियादी धरना 17 वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आंदोलन क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेेकर किया जा रहा है। उधर संगठन के किसानों ने आंदोलन की मजबूती के लिए बराबर में ही तंबू भी लगा दिया। जिससे रात में कड़ाके की सर्दी से बच सकें। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे बेमियादी धरने के 17 वें दिन संगठन के किसानों में जोश भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन को क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों की चिंता नहीं है। कमेटी गठित कर अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण मान लिया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदूषित पानी लोगों की समस्या का सबब बन गया है। लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मोर्चा के मुख्य सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि प्रदूषण सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले के 40 गांवों के प्रमुख समस्या है। औद्योगिक इकाइयों के कारण दूर दूर तक गांवों का पानी पीने लायक नहीं है। रामकृष्ण चौहान ने कहा कि प्रदूषित पानी सिर्फ इंसानों के लिए ही नुकसान दायक नहीं है, बल्कि पेड़ पौधे भी सूख रहे हैं। फसलें बेकार हो रही हैं। पशुओं पर बुरा असर पड़ रहा है। जब तक प्रदूषण के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रिंकू सागर, मनोहर लाल सिंह, अमरजीत देओल, शानू चौधरी, अंकुर चौधरी, मलखान सिंह, जाकिर चौधरी, शकील चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें