फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखन का पेड़ नष्ट करने के लिए जड़ में डाली जा रही गर्म राख

Vimal Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 08:19 PM IST

गजरौला में पिलखन का हरा भरा पेड़ नष्ट करने के लिए उसकी जड़ में गर्म राख डाली जा रही है। वन विभाग के एसडीओ ने स्टाफ को भेज कर राख डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी ने बताया कि उनको सूचना मिली कि रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के गेट के निकट पिलखन का पेड़ खड़ा है। कुछ लोगों द्वारा उसको नष्ट करने के लिए उसकी जड़ में राख डाल रहे हैं। इससे हरे भरे पेड़ की जड़ काफी जल गई है। उनको नागरिकों से सूचना मिली। तुरंत वन दरोगा संतोष कुमार व दीन दयाल यादव को मौके पर भेजा। उनको निर्देश दिए कि गर्म राख डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। माैके पर पहुंचे स्टाफ को पेड़ की जड़ के नीचे गर्म राख पाई गई। जिससे वह नीचे से काफी जल गया था। वन विभाग की टीम ने आस पास के दुकानदारों को निर्देश दिए कि दोबारा किसी ने उसके नीचे राख डाली तो तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उसकी जड़ में मिट्टी डालने के निर्देश दिए। जिससे पेड़ सूख न सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें