फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर सड़क पर धरना देंगे किसान

Vimal Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 08:47 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसानों ने धरने के 77वें दिन प्रदूषण के खिलाफ हुंकार भरी। चेतावनी दी कि एक हफ्ता में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो 15 मार्च से सड़क पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। शहवाजपुर डोर में चल रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि कई दशकों से क्षेत्र में किसान प्रदूषण की मार से परेशान हैं। उनकी लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चा ढाई महीने से धरना दे रहा। किसानों के आंदोलन के कारण पानी और मिट्टी के अलग-अलग स्थान से सेंपल लिए, लेकिन उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो किसान 15 मार्च से सड़क पर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, नन्हू सैफी, होमपाल सिंह, गंगाराम सिंह, मंसूर अली, रामप्रसाद सिंह,पृथ्वी सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें