प्रेमिका संग मिल उसके पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोपी युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के दारानगर गांव का निवासी ओमपाल (35) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला था। आरोप है कि ओमपाल की हत्या उनकी पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू ने बुधवार रात रस्सी से गला दबाकर की थी। बबलू आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन प्रेमी बबलू हाथ नहीं लगा था। उसे शनिवार सुबह रोडवेज स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।