फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु, श्रीराम और हनुमान की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Vimal Sharma Updated Fri, 27 Mar 2026 06:11 PM IST

नवदुर्गा चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भगवान विष्णु, श्रीराम और बजरंग बली हनुमान की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृहस्पतिवार की रात चामुंडा मंदिर पर दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित योगेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां प्रदान कराईं। रजनीश प्रजापति ने बतौर मुख्य यजमान हवन में आहुतियां छोड़ देवी की आराधना की। इस दौरान रॉकी उर्फ अंशय कालरा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हर साल चैत्र नवरात्र पर होने वाले महोत्सव से नगर ही नहीं बल्कि आस पास के लोगों को धार्मिक लाभ होता हैै। अन्य अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान विष्णु, भगवान श्री राम और बजरंग बली हनुमान की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देवी के भजनों पर भी रात भर झूमते रहे। डॉ.सुमेरचंद, निगम वर्मा, मनमोहन सिंह सैन, परमजीत सिंह, कुसुम प्रजापति, सौरभ जैन, अशोक चौहान, संजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, सीमा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, महिपाल चौहान, सुंदर सिंह आदि ने धर्म लाभ कमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें