फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकरा पट्टी गांव में दो साल में पूरा नहीं हुआ टंकी का काम

जल जीवन मिशन के तहत टोकरा पट्टी गांव में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए करीब दो साल पूर्व ओवरहैड टैंक बनाए जाने का काम शुरू किया गया। सुनपुरा कलां मार्ग किनारे बन रहे ओवर हैड टैंक के साथ ही गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए गांव की पक्की सड़क तोड़ दी गई। पानी के लिए इसका पंपसेट भी लगा दिया गया। उसकी बाउंड्री भी करा दी। ओवरहैड टैंक का आधे से अधिक निर्माण करने के बाद जल जीवन मिशन के अधिकारी गायब हो गए। उन्होंने उसकी सुध नहीं ली। ग्राम प्रधान रियासत मलिक का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ देने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें