फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Vimal Sharma Updated Tue, 31 Mar 2026 08:34 PM IST

किन्नर समाज की तरफ से कराए मां भगवती के जागरण में राजू रंगीला पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। मोहल्ला आजाद नगर में सोमवार रात किन्नर समाज की तरफ से मां भगवती का जागरण कराया गया। इसमें राजू रंगीला पार्टी के कलाकारों ने मन मोहक भजन प्रस्तुत किए। जिन पर किन्नर और श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान सजाई गईं झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जागरण में धर्म लाभ कमाने पहुंचे मनमोहन सिंह सैन व डॉ. सुमेरचंद, रजनीश प्रजापति, सनी कुमार ने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप की तस्वीर भेंट कर दुर्गा देवी से आशीर्वाद लिया। जागरण की मुख्य आयोजक आंचल किन्नर के कार्य की सराहना की। इस मौके पर गुलशन किन्नर, आंचल किन्नर, मोनिका शर्मा, शबनम, रेशमा, मुस्कान, अंजलि आदि ने शामिल होकर धर्म लाभ कमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें