फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजलीकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, महिलाओं से अभद्रता के आरोप में 17 जुलाई को दिया था प्रार्थनापत्र

बिजली समस्या को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज संगठन पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार को संगठन अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से संबंधित विद्युतकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर धरना अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों ने सीओ गौरीगंज को दिए पत्र में बताया कि 16 जुलाई को बिजली की समस्या को लेकर 132 केवी पावर हाउस पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान एक विद्युतकर्मी ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए अमर्यादित आचरण किया। घटना को लेकर 17 जुलाई को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे संगठन और किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि महिलाओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा। धरने में गीता गौतम, सावित्री अग्रहरी, श्यामा मिश्रा और राजपती गौतम समेत संगठन के पदाधिकारी और किसान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें