अमेठी जिले के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और आनंददायक बनाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 21 मई से 10 जून तक चलने वाले इस समर कैंप में जिले के 416 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय पचेहरी, गौरीगंज में कैंप का शुभारंभ करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने छात्रों को योग, खेल, लोकनृत्य, स्वच्छता अभियान और डिजिटल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समर कैंप के माध्यम से छात्रों में संवाद कौशल, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है। समर कैंप के संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो अनुदेशक और शिक्षामित्रों की मदद ली जा रही है। शिक्षक और अनुदेशक बच्चों को प्रतिदिन नई-नई एक्टिविटीज से जोड़ रहे हैं, जिनमें योगाभ्यास, खेलकूद, चित्रकला, लोकगीत, संवाद अभ्यास जैसी गतिविधियां शामिल हैं। मॉडल स्कूल पचेहरी की छात्रा संध्या और दीपिका ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों का बेहतर सदुपयोग करते हुए वे आनंदपुर पढ़ाई और खेल का अनुभव कर रही हैं। उनके अनुसार, समर कैंप में शिक्षामित्र और शिक्षक रोज कुछ नया सिखाते हैं, जिससे उनकी खेल हुआ पढ़ाई की जगत हमने छिपी प्रतिभा बढ़ रही है और आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि बसमर कैंप बच्चों के लिए सीखने का एक सुनहरा अवसर है। शासन की यह योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रही है।