उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आज से परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए इस बार कई सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार अभ्यर्थियों की रेटिना की जांच और फिंगर प्रिंट स्कैन करने के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र में प्रवेश के पहले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से जांच होगी। तीन दिनों में 26,208 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। रविवार दोपहर से ही परिक्षार्थियों का बसों से जाना शुरू हो गया। वहीं, अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों तक आरपीएफ की टीम लगातार गश्त करती रही।