फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी से अंबेडकरनगर में शिक्षक परेशान, बोले- डेटा गड़बड़ी की आशंका

Bhupendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 05:41 PM IST

अंबेडकरनगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शनिवार को शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी में आ रही समस्याओं को उठाया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी और प्रशासनिक दबाव के कारण शिक्षक परेशान हैं। इसके अलावा प्रतिकर अवकाश देने की मांग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब प्रगणक घर-घर जाता है तो किसी के घर शौचालय नहीं तो किसी के यहां चूल्हे में खाना बनता है। तो कोई हैंडपंप का पानी पी रहा है। प्रशासन इसको जनगणना प्रपत्र से हटाने के लिए दबाव बना रहा है। इससे जनगणना कार्य में कई विसंगतियों और डेटा में गड़बड़ी की आशंका है। शिक्षकों ने जनगणना महाप्रबंधन से गर्मी में जनगणना का समय बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन इस अनुरोध को अनसुना कर दिया गया। अध्यापक दोपहर की चिलचिलाती धूप में घर-घर जा रहे हैं। इस दौरान लोग दरवाजे बंद रखते हैं और पूछताछ से नाराज हो जाते हैं। वहीं, जिला प्रशासन जल्द कार्य समाप्त करने के लिए नोटिस देकर दबाव बना रहा है। इससे गलत डेटा दर्ज होने की संभावना है जिससे शासन को नुकसान होगा। प्रधानाध्यापक सहित सभी स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसकी शिकायत बीएसए और जिलाधिकारी से कई बार की जा चुकी है। इस दौरान कौशलेंद्र कुमार, हरिश्याम वर्मा, अरुण तिवारी, निशाउद्दीन बेग, रामसागर वर्मा व अन्य संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें