फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला के सिर पर डंडे से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र के बनकोदवा गांव में सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बैठी रामयश की पत्नी सुषमा उर्फ गुड़िया (32) पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला बोल दिया। इस दौरान डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा और कोतवाल केबी सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजन हत्यारे पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर अभी हंगामा चल रहा है और कई थानों की पुलिस भी बुलाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें