फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- इंतजार करिए देश के दुश्मनों को मिलेगा करारा जवाब

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 03:23 PM IST

अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इसी के साथ पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण किया। इसी के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि एडी से जिले के सभी अस्पतालों की विस्तृत समीक्षा कराई जाएगी। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने पर सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि आप इंतजार करिए। देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाएगा। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में गुंडे माफियाओं का राज था। आज सरकार में हर नागरिक को सुरक्षा मिल रही है। महिलाएं रात में भी घर से निडर होकर निकल रही हैं। इस मौके पर नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ मधुलिका सिंह, राहुल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें