फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कर्बला के शहीदों को अश्कों से खिराज, या हुसैन की सदाओं के बीच निकला जुलूस

अंबेडकरनगर में कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को जिले भर में गम और अकीदत का माहौल रहा। सुबह से ही अकीदतमंदों ने आशूरे की नमाज अदा कर इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। विभिन्न स्थानों पर फातिहा, मजलिस और दुआओं का आयोजन हुआ। देर शाम नम आंखों और गमगीन माहौल के बीच ताजियों को निर्धारित स्थलों पर ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नौवीं मोहर्रम की रात अकबरपुर, कटघर मूसा, बेला परसा, नगपुर, जलालपुर, बसखारी सहित अनेक क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकाले गए। अशरफपुर किछौछा स्थित हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर आयोजित मुहर्रम कार्यक्रमों की विशेष पहचान और अलग रूहानियत देखने को मिली। यहां निकलने वाली ऐतिहासिक हुजूरी ताजिया की जियारत के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों जायरीन पहुंचे। दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में पूरी रात अकीदत का अनूठा नजारा बना रहा। नौवीं मुहर्रम की रात करीब नौ बजे खानवाद-ए-अशरफिया से जुड़े सैयद शाह नूरुद्दीन अशरफ ने हुजूरी ताजिया पर शेहरा बांधकर उसे मुख्य आस्ताना से रवाना किया। ताजिया सलामी गेट होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा जहां करीब 20 मिनट तक इमाम चौक पर रखा गया। इस दौरान हजारों जायरीनों ने ताजिया की जियारत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें