फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: कांग्रेस के संगठन विस्तार में बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

मधुवेंद्र सचान Updated Tue, 11 Aug 2026 05:13 PM IST

अंबेडकरनगर: अकबरपुर के पहितीपुर मार्ग पर स्थित लॉन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर पहुंचे पर्यवेक्षक गुंजन पटेल ने पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ता उसकी रीढ़। हमें अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। सभी विधानसभा से संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर काम करने के लिए सभी से आवेदन भी मांगे। कहा कि जिला इकाई से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन में तेज तर्रार युवाओं को जगह दी जाएगी। ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों की आगामी दिनों में नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि सभी पांच विधानसभाओं और नौ ब्लॉकों में संगठन को अधिक मजबूत करते को लेकर गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसकी रिपोर्ट 30 अगस्त को बनाकर केंद्र संगठन को दी जानी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मेराज किछौछवी, अजय सिंह उर्फ कप्तान, पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, रेहान जैदी, संजय यादव सहित ब्लॉक कमेटी व अन्य फ्रांटल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें