फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर नगर: महंगाई और बिजली संकट पर सपा का हल्लाबोल, डीएम ऑफिस में नारेबाजी

रोहित मिश्र Updated Sat, 30 May 2026 12:46 PM IST

अघोषित बिजली कटौती, रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलिंडर के कटआउट और विभिन्न मांगों व नारों से लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। कटआउट पर भाजपा सरकार से पहले और वर्तमान समय में रसोई गैस की कीमतों का उल्लेख कर सरकार पर तंज कसा गया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि अघोषित बिजली कटौती से जनता दोहरी मार झेल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें